Events and Activities Details
Event image

Webinar by IQAC on dated 25/02/2021


Posted on 25/02/2021

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय रोहतक दिनांक 25 फरवरी 2021 आंतरिक मूल्यांकन एवं गुणवता प्रकोष्ठ द्वारा राजकीय स्नातकोतर महिला महाविद्यालय रोहतक मे नई शिक्षा नीति विषय पर एक राष्ट्र स्तरीय वेबिनार का आयोजन किया गया वेबिनार के मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता, कुलपति गुरूग्राम विश्वविद्यालय ,प्रसिद्ध शिक्षाविद, डॉक्टर एवं लेखक डॉ मार्कण्डेय आहूजा थे।उन्होंने नई शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं को समझाते हुए सरल विधि से शंकाओ का समाधान किया। उन्होंने बताया कि उच्चतर शिक्षा संस्थानों में मूल रूप से बदलाव के लिए शिक्षकों को शैक्षणिक एवं तकनीकी क्षेत्र मे सक्षम होने की आवश्यकता है। शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं है। लगातार सीखना, पुरानी चीजों को भूलना, और नई चीजों को समझना हमारा लक्ष्य और होना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि शिक्षा ज्ञान चरित्र और संस्कृति की त्रिवेणी होती है और यही हमारे देश को विश्व शक्ति बना सकती है वेबिनार की अध्यक्षता प्राचार्या श्रीमती पूनम भनवाला ने की। वेबिनार का संचालन आई क्यू ए सी की सयोजिका श्रीमति सविता परुथी ने किया। इस वेबिनार में राजस्थान, पंजाब,उत्तर प्रदेश ,हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु कर्नाटक ,मणिपुर,हरियाणा इत्यादि प्रदेशो के 350 शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर विशेष रुप से डॉ नीलिमा गुप्ता राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर, डॉक्टर सीमा ,विनीता शुक्ला एच ओ डी जीव विज्ञान विभाग एमडीयू रोहतक, डॉ सपना गर्ग एच ओ डी रसायन विभाग एमडीयू रोहतक, डॉ अंजू शर्मा प्राचार्य गवर्मेंट कॉलेज, बिलासपुर हिमाचल प्रदेश विशेष रुप से उपस्थित थे। अंत में श्री मति सविता परुथी ने डॉ मार्कंडेय, महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती पूनम भनवाला एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया